मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने लगाई फांसी
नागेश्वर रोड निवासी एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भतीजे सादिक ने बताया उसकी मौसी मेहमूदा पति शेरू शाह अकेले रहती थी। दरगाह पर हाजिरी भी आती थी। उनके पति व दो लड़के रतलाम में मजदूरी करते हैं। तीन दिन से मोहल्ले वालों ने भी उन्हें नहीं देखा। घर से बदबू आई तो पड़ोसियों ने बताया। घर जाकर देखा तो लकड़ी के पाट पर उनका शव रस्सी से लटका था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुक्रवार को मृतक का पीएम हुआ।