पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साइकिल यात्रा से दे रहे पर्यावरण बचाव का संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रतलाम | ड्रामा आर्टिस्ट लुधियाना के सिकंदर सिंह पर्यावरण बचाने का संदेश देने के लिए साइकिल यात्रा पर निकले हैं। 14 फरवरी को लुधियाना (पंजाब) से यात्रा शुरू कर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान होते हुए सोमवार को रतलाम आए। यहां न्यू रोड स्थित श्री गुरुसिंघ सभा के ज्ञानी मानसिंहजी, गुरनामसिंह, देवेंद्र वाधवा, हरजीत सलूजा, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अदिति दवेसर ने उनका सम्मान किया। सिंह ने बताया वे जगह-जगह रुककर लोगों को पर्यावरण का सुरक्षित रखने का संदेश देते हैं। वे रोज 50 किमी तक साइकिल पर चलते हैं। रास्ते में रुककर लोगों को पौधे भी बांटते हैं और नुक्कड़ सभाएं लेकर लोगों को पर्यावरण को बचाने की जानकारी देते हैं। सिंह ने बताया मप्र से महाराष्ट्र, गोवा होते हुए केरल के कोजीकोड़ी पहुंचेंगे और वहां से फिर महाराष्ट्र, मप्र, राजस्थान होते हुए वापस जून में लुधियाना पहुंचेंगे।
खबरें और भी हैं...