- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Aalot News Mp News Movement Will Be Done If Bhima39s Weights Shift To Palanagara Memorandum Given
भीम का तौल केंद्र पालनगरा में शिफ्ट किया तो करेंगे आंदोलन, ज्ञापन दिया
सालों से गांव भीम में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का केंद्र है। जहां गांव भीम, गोयल, रावतखेड़ा सहित 10 गांव के किसान उपज बेचते हैं। इस केंद्र काे बंद कर 15 किमी दूर पालनगरा स्थित निजी गोदाम पर शिफ्ट किया है। इसके विरोध में सोमवार को भाजपा किसान नेताअाें ने रैली निकालकर विरोध जताया। तौल केंद्र भीम में शिफ्ट नहीं करने पर अांदाेलन की चेतावनी दी।
भाजपा किसान नेता ओपेंद्रसिंह यादव ने तहसील परिसर में संबोधित करते हुए कहा किसानों के साथ सरकार की धोखाधड़ी नहीं चलेगी। पहले शासकीय योजनाएं और अब ताैल केंद्र बंद कर किसानों को परेशान किया जा रहा है। ताैल केंद्र बदला जाता है तो आंदोलन करेंगे। एसडीएम चंदरसिंह सोलंकी को ज्ञापन देकर भीम के ताैल केंद्र वापस शुरू करने की मांग की। जनपद अध्यक्ष कालूसिंह परिहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने कहा किसानों को परिवहन का अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। उपज ताैल में समय भी ज्यादा लगेगा। ज्ञापन का वाचन भारतसिंह ताजली ने किया। आभार अनिल भरावा ने माना। रमेश मालवीय, प्रहलादसिंह परिहार, दिलीपसिंह डोडिया, राजेश प्रजापत, कमल गुप्ता, गोपालसिंह, रामसिंह, नारायणसिंह उपस्थित थे। एसडीएम सोलंकी ने कहा वरिष्ठों को अवगत कराकर ताैल केंद्र शुरू करवाएंगे।
एसडीएम सोलंकी को ज्ञापन सौंपते किसान व भाजपा नेता।