पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेरा भारत स्वर्णिम भारत के तहत आज निकलेगी प्रदर्शनी बस यात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जावरा | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय स्वर्णिम भारत के निर्माण के लिए काम कर रही है। युवाओं को प्रेरणा देने के उद्देश्य से मेरा भारत स्वर्णिम भारत अभियान शुरू किया गया है। इसी के तहत अखिल भारतीय प्रदर्शनी बस शनिवार को सुबह 10.30 बजे रतलाम नाका से सिटी में प्रवेश करेगी। सेवा केंद्र प्रभारी सावित्री दीदी ने बताया चौराहे पर ब्रह्मकुमारी दीदीयों व भाइयों का स्वागत कर बस को रैली के रूप में निकाला जाएगा। जो मुख्य मार्गों से होती हुई गीताभवन चौराहा पहुचंगी। जहां दिव्य उदबोधन, मेडिटेशन, सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। केंद्र की सहप्रभारी शिवकन्या दीदी ने गणमान्य नागरिकों से आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
खबरें और भी हैं...