पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेरा भारत स्वर्णिम भारत की बस का हुआ स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के स्कूलों में व मुख्य चौराहों पर जाकर बस अभियान से युवाओं व आमजनों को प्रेरित किया जाएगा। उसी दिन शाम 5.30 बजे लायंस क्लब में मोटिवेशनल के रूप में पब्लिक कार्यक्रम होगा। सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने बताया स्वर्णिम भारत बनाने के लक्ष्य को लेकर 13 अगस्त 2017 से महात्मा गांधी जी जन्मस्थली अहमदाबाद से प्रदर्शनी बस का शुभारंभ हुआ।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के युवा प्रभाग की प्रदर्शनी।

रतलाम | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के युवा प्रभाग ने मेरा भारत स्वर्णिम भारत अभा प्रर्दशनी बस अभियान चलाया है। इसके तहत शुक्रवार को प्रदर्शनी बस शुक्रवार को शहर में आई। शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।

प्रदर्शनी बस अभियान अलग-अलग शहरों से परिभ्रमण कर शहर के न्यू कलेक्टरेट भवन पहुंची। यहां एसडीएम लक्ष्मी गामड़, पूर्व महापौर पारस सकलेचा सहित अन्य ने हरि झंडी दिखाकर शहर भ्रमण के लिए रवाना की। अभा प्रदर्शनी अभियान महू रोड स्थित बस स्टैंड, जावरा फाटक, स्टेशन चौराहा, दो बत्ती, पॉवर हाउस रोड, सैलाना बस स्टैंड, राममंदिर, अलकापुरी होते हुए हनुमान ताल पहुंची। इन मार्गों पर सभी ने स्वागत किया गया। अभा प्रदर्शनी बस अभियान के आगे भारत माता की वेशभूषा पहने दीदी तिरंगा झंडा लिए चल रही थी। प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय के दीदी व भाइयों द्वारा रैली के रूप में स्वागत करते हुए चल रहे थे। दीदीयां कलश लेकर चल रही थी। शनिवार को इप्का कंपनी से जिला जेल से कालिका माता मंदिर में स्वागत कर चित्र-प्रदर्शनी से युवाओं को अवगत कराया जाएगा। 15 मार्च को नामली, जावरा में स्वागत होगा। 16 मार्च को शहर के स्कूलों में व मुख्य चौराहों पर जाकर बस अभियान से युवाओं व आमजनों को प्रेरित किया जाएगा। उसी दिन शाम 5.30 बजे लायंस क्लब में मोटिवेशनल के रूप में पब्लिक कार्यक्रम होगा। सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने बताया स्वर्णिम भारत बनाने के लक्ष्य को लेकर 13 अगस्त 2017 से महात्मा गांधी जी जन्मस्थली अहमदाबाद से प्रदर्शनी बस का शुभारंभ हुआ।
खबरें और भी हैं...