नामली : फाइटर से की पानी की बौछार
नामली | नगर में 15 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। होली चौक पर सीएमओ संदेश शर्मा ने पूजन-अर्चन कर होलिका का दहन किया। धुलेंडी पर नगर परिषद और मित्र मंडल ने गेर निकाली। इसमें सभी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संगठनों के लोग शामिल हुए। गेर में फाइटर से पानी और पावर पंप में गुलाबी रंग से लोगों पर बौछार की। शाम 6 बजे बाबा रामदेव मंदिर पर चूल का आयोजन किया। इसमें 9 से लेकर 50 साल तक के 350 से ज्यादा श्रद्धालु अंगारों पर चले। बाबा रामदेव की महाआरती के बाद प्रसादी बांटी गई।