गोधरा से रतलाम के बीच वडोदरा-कोटा का नया समय
रतलाम | परिचालन की सुविधा को देखते 20 मार्च से गोधरा-रतलाम सेक्शन में 59831 वडोदरा-कोटा पैसेंजर नए समय पर चलेगी। रेलवे परिचालन की सुविधा को देखते हुए ट्रेन के शेड्यूल में आंशिक बदलाव किया है। इसके अनुसार वडोदरा-कोटा पैसेंजर गोधरा से सुबह 9.30 बजे चलकर 11.05 बजे दाहोद, 11.46 बजे मेघनगर, 11.57 बजे थांदला रोड, 12.28 बजे अमरगढ़, 12.34 बजे बामनिया, 12.57 बजे रावटी होकर दोपहर 2.10 बजे रतलाम पहुंचेगी।