रात का पारा 4 दिन में चार डिग्री गिरा, दिन होंगे गर्म
शहर में सोमवार का दिन आम दिनों के मुकाबले गर्म रहा। तेज धूप होने से दोपहर में गर्मी सा अहसास हुआ, हालांकि शाम को फिर ठंडक हो गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मंगलवार को दोपहर में गर्मी का अहसास होगा। हालांकि रात के तापमान में कमी आई है। चार दिन में करीब चार डिग्री तापमान कम हुआ है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़त तो न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़त हो गई। इस दिन अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री व न्यूनतम 13.6 डिग्री रहा था। मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया राजस्थान में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मौसम बदला था। अब असर कमजोर हो गया है।