3 दिन में 3 डिग्री तक लुढ़का रात का पारा
उत्तरी हवा ने एक बार फिर मौसम को ठंडा करना शुरू कर दिया है। उत्तर से आ रही हवा से रात के तापमान में तीन दिन में तीन डिग्री तक की गिरावट आई है और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री पहुंच गया है। इससे रात को मौसम ठंडा हो गया है। जबकि शहर का अधिकतम तापमान अभी भी 29 डिग्री के ऊपर बना हुआ है।
इसके पहले इतना न्यूनतम तापमान 6 दिन पहले 9 मार्च को दर्ज किया था। इसके बाद से इसमें तेजी शुरू हो गई थी और 12 मार्च को न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री पहुंच गया था। इसके अब इसमें फिर गिरावट शुरू हो गई है और 13.6 डिग्री पर पहुंच गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट है और न्यूनतम तापमान गिर रहा है। अगले दो से तीन दिन न्यूनतम तापमान इसके आसपास ही बना रहेगा। इस दौरान बादल भी छा सकते हैं। वहीं अधिकतम तापमान शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी 29.6 डिग्री दर्ज किया गया।