गेर के रूट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
_photocaption_रतलाम | रंग पंचमी पर शनिवार को निकलने वाली गेर को लेकर प्रशासन अलर्ट है। पर्व पर कोई अनहोनी न हो इसे लेकर कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर एसडीएम लक्ष्मी गामड़, तहसीलदार गोपाल सोनी सहित पुलिस अधिकारियों ने रुट का निरीक्षण किया। आयोजन मंच के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे। अधिकारियों ने जिस क्षेत्र से गेर निकलेगी उस रूट का निरीक्षण करते हुए मंच के पदाधिकारियों व अधिकारियों को निर्देश दिए।*photocaption*