पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टेकरी पर जायरीनों ने होली की रोशनी देख लिया विशेष लोबान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारी, कर्मचारी मास्क लगाकर घूमे

होली की आग में जैसे बुराई का अंत होता है। वैसे ही हुसैन टेकरी पर इस रात होली की रोशनी देखने और विशेष लोबान लेने से लोग रोग मुक्त होते हैं। इसी आध्यात्मिक मान्यता के चलते सोमवार रात टेकरी पर हजारों लोग जुटे। 11 बजे होली की रोशनी देखने के बाद 12 बजे लोबान लिया। चूल स्थल के पास मैदान में ही सारे रोजों का सामूहिक लोबान हुआ। इधर कोरोना के खतरे को देखते हुए ड्यूटी पर आए अफसर-कर्मचारी मास्क पहने नजर आए। भीड़ के चलते देररात तक टेकरी परिसर में मेले जैसा माहौल रहा।

हुसैन टेकरी मुतव्वली नवाब सरवर अली खान ने बताया वर्ष 1942 के दौर में जब चेहल्लूम मनाने की शुरुआत हुई। उसके दो साल बाद से यहां होली पर यह आयोजन होने लगा। यहां बुरी बला व बीमारियों से परेशान सभी धर्म के लोग शिफा (स्वास्थ लाभ) पाते है। टेकरी पर रोजों में इबादत करने और हाजिरी देने के लिए लोग आते है। सोमवार रात हजारों लोग जुटे और लोबान लिया। इसी रात जश्ने विलादत मोला अली भी मनाया। रोजों में तकरीर हुई।

लंगर खाना में 7 हजार लोगों ने किया भोजन


नगर में अबु सईदी लंगर खाना में निःशुल्क भोजन व्यवस्था की गई। लंगर खाना संचालक बाले खान मेव ने बताया सात हजार श्रद्धालु ने भोजन किया। 10 और 11 मार्च को लंगर जारी रहेगा। गोपाल सिंघल, जाकिर मास्टर, याकूब कुरैशी, सादिक खान, सद्दाम हुसैन, सोहेल मोहम्मद, भय्या भाई, सलीम खान, संजीव टुकडि़या, अजीत चत्तर ने सेवा दी।

कोरोना को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन

कोरोना वायरस के खतरे को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा। चिकित्सा कैंप लगाकर सर्दी-जुकाम व बुखार वाले लोगों की जांच की। एसडीएम राहुल धोटे, एएसपी सुनील पाटीदार, तहसीलदार नित्यानंद पांडेय समेत सभी अधिकारी-कर्मचारी मास्क पहनकर ड्यूटी करते नजर आए। लगातार अनाउंस होता रहा कि कोरोना से अलर्ट रहें ।

होली की रात टेकरी पर जुटे श्रद्धालु। देररात तक यहां मेले जैसा माहौल रहा। फोटो- अर्जुन दायम।
खबरें और भी हैं...