पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Ratlam News Mp News One Engine Was Already Shut Down Oil Was Leaking In Another Third Also Failed

एक इंजन पहले से था बंद, दूसरे में आॅइल लीक हो रहा था, तीसरा भी हो गया फेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेंटेनेंस में की जा रही लापरवाही के कारण 79310 रतलाम-डॉ. आंबेडकरनगर डेमू पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल हो गया। शुक्रवार सुबह 7.50 बजे पीलझालर-गौतमपुरा रोड स्टेशन के बीच रास्ते में खड़ी हो गई। इंदौर के इंजीनियरों ने वहां पहुंचकर जैसे-तैसे इंजन चालू किया। 10 किमी की स्पीड पर ट्रेन को गौतमपुरा तक लाए। रतलाम से डीजल इंजन मंगाकर सुबह 10.20 बजे ट्रेन को आगे रवाना किया। इस दौरान 2.30 घंटे रतलाम-इंदौर रूट जाम रहा। ट्रेन में सवार 870 से ज्यादा यात्री परेशान होते रहे। चार यात्री गाड़ियों को आसपास के स्टेशनों पर रोकना पड़ा। सिर्फ इंजन में खराबी आने का ही यह 2 साल में चौथा मौका है।

ट्रेन का एक इंजन गुरुवार रात ही खराब हो गया था। गुरुवार रात 7.15 बजे डॉ. आंबेडकर नगर से चलने वाली 79309 (यही ट्रेन सुबह 79310 बनकर चलती है) ट्रेन दो इंजन से चलकर रात 11 बजे यहां पहुंची थी। दूसरे इंजन में एक सप्ताह से आॅइल लीकेज की शिकायत थी। बावजूद इसके सुबह भी ट्रेन को रतलाम से रवाना कर दिया। बड़नगर-पीलझालर स्टेशन के बीच इसके तीसरे इंजन के गियर लगना बंद हो गए।

ऐसी है डेमू ट्रेन
बड़नगर-पीलझालर स्टेशन के बीच खड़ी हो गई ट्रेन, यात्री हुए परेशान
गौतमपुरा रोड स्टेशन पर डेमू ट्रेन में डीजल इंजन लगाते रेलकर्मी।

घटनाक्रम : 45 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही, फिर 10 किमी की स्पीड से चलाया

ट्रेनें लेट - 45 मिनट से लेकर पौने तीन घंटे की देरी से चली ट्रेनें






इसलिए ठीक से नहीं हो पा रहा मेंटेनेंस





जल्द दुरुस्त करेंगे- ऐसा नहीं है, डेमू ट्रेनों का मेंटेनेंस किया जा रहा है। तकनीकी गड़बड़ी के कारण शुक्रवार को डेमू ट्रेन का इंजन खराब हो गया था। उसे भी जल्द दुरुस्त कर दिया जाएगा। - जेके जयंत, पीआरओ

खबरें और भी हैं...