जंगली सूअर के हमले से एक गंभीर घायल
_photocaption_सैलाना | ग्राम पंचायत सकरावदा में जंगली सूअर ने तीन-चार लोगों पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सकरावदा निवासी कैलाश मईडा बुधवार सुबह खेत पर बकरी चराने गया था। तभी जंगली सूअर ने कैलाश पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए कैलाश शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रतलाम रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया जंगली सूअर ने तीन-चार ग्रामीणों पर हमला किया है। इनमें कैलाश को गंभीर रूप से घायल हुआ है।*photocaption*