पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इनामी योजना में खुले स्कूटर के कूपन छिपाए, शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जावरा | एक किराना दुकान संचालक ने डिस्ट्रीब्यूटर के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता मदनलाल पिता रामचंद्र पोरवाल निवासी सुगन श्री कॉलोनी ने बताया कि मेरी बायपास चौराहे पर किराना एवं जनरल आइटम दुकान है।

मैंने 10 डिब्बे घी कोठी बाजार स्थित डिस्ट्रीब्यूटर मनीष चचलानी से खरीदा। मनीष ने कहा था कि कंपनी की स्कीम प्रति डिब्बे पर एक इनामी कूपन की है। लक्की ड्रॉ में मुझे स्कूटर खुला। मनीष ने यह कहते हुए कूपन ले लिए कि मैं इन्हें कंपनी में भेजकर स्कूटर मंगवाकर दे दूंगा। काफी दिन बाद भी जवाब नहीं दिया तो कंपनी के मैनेजर से बात की। उन्होंने स्कूटर खुलने की बात कही और कूपन तथा आधार नंबर मांगे। जब मनीष से कूपन लेने गया तो टालमटोल की और हिसाब करने का कहा जबकि मेरा कोई हिसाब नहीं है। वह कूपन भी नहीं दे रहा और स्कूटर हड़पने की फिराक में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं...