मोबाइल पर लिंक खोली और खाते से 25 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए
बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने लिंक भेजी। युवती ने लिंक पर क्लिक किया तो अकाउंट से 25,246 रुपए ट्रांसफर हो गए। मोबाइल पर फोन लगाने वाले आरोपी के खिलाफ दीनदयाल नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया है।
टाटा नगर निवासी निकिता पति महेश बोहरा ने बताया 8 मार्च को 7255806208 नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल करने वाले शाइन डॉट काम के अर्जुन मलिक ने एक्सिस बैंक में जॉब दिलाने की बात की। अर्जुन ने मोबाइल पर लिंक भेजकर अपना नाम और मोबाइल फोन नंबर दर्ज करने को कहा। निकिता ने बताया लिंक पर क्लिक करते ही उनके अकाउंट से 25,246 रुपए ट्रांसफर हो गए। निकिता ने फोन लगाकर पूछा तो अर्जुन ने नेटवर्क की गड़बड़ी बताई और रिफंड करने के लिए मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी मांगी। निकिता ने ओटीपी नहीं बताया और दीनदयाल नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।