पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Jaora News Mp News Panchayats Did Not Handover 28 Anganwadi Buildings 15 Incomplete Construction

पंचायतों ने 28 आंगनवाड़ी भवन नहीं किए हैंडओवर, 15 का निर्माण अधूरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जनपद की 68 पंचायतों में चार साल में स्वीकृत 43 आंगनवाड़ी भवन में से 15 का काम अब भी अधूरा है। जिन पंचायतों में काम पूरे हो गए उन्होंने अब तक सीसी जारी नहीं की ना ही भवन हैंडओवर किए। नतीजा फर्श धंसने लगी है। कहीं-कहीं बाउंड़्रीवॉल नहीं बनी। निर्माण की एजेंसी पंचायत है, ऐसे में उसकी जिम्मेदारी है कि काम समय पर पूरा करें। इधर महिला बाल विकास विभाग का कहना है कि हैंडओवर के बाद हमारी जिम्मेदारी शुरू होती है। जनपद की बैठक में यह मुद्दा उठा तो जिम्मेदार जनपद व महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने इसी तरह गेंद एक-दूसरे के पाले में डालकर बात आई-गई कर दी। नाराज जनप्रतिनिधियों ने सीईओ से जांच करवाकर लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की बात कही।

गुरुवार को जनपद की विभागीय समीक्षा बैठक जनपद अध्यक्ष रामविलास धाकड़, उपाध्यक्ष लोकेंद्रसिंह सोलंकी, सीईओ आरबीएस दंडोतिया की उपस्थिति में हुई। महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी अंकिता भिड़ोदिया ने बताया 15 आंगनवाड़ी भवन का काम चल रहा है। बाकी हैंडओवर होते ही आंगनवाड़ी शिफ्ट करेंगे। अधूरे कामों की जिम्मेदारी पर महिला बाल विकास विभाग और जनपद के अधिकारी जवाब नहीं दे सके। जनपद सदस्यों की मांग पर सीईओ ने परियोजना अधिकारी भिड़ोदिया से आंगनवाड़ी भवनों की सूची मांगी, ताकि सरपंच-सचिव के खिलाफ कार्रवाई हो सके। इधर जनपद परिसर में बने प्रावि भवन में बच्चों को मध्याह्न भोजन मीनू अनुसार नहीं दिया जा रहा है। पिछली बैठक में मामला उठने के बाद भी समूह पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जनपद सदस्यों ने नाराजगी जताई। बीआरसीसी विवेक नागर को समूह बदलने की बात कही। जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने कहा ढोढर, कलालिया, रिंगनोद, हाटपिपलिया, खजुरिया, बड़ावदा मार्ग पर धुल उड़ रही है। ठेकेदार द्वारा पानी का छिड़काव नहीं करने से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कार्रवाई नहीं करने पर लोक निर्माण विभाग के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया। कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, खाद्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, पीएचई के अधिकारियों ने विभागी जानकारी प्रस्तुत की। कार्यकाल की अंतिम बैठक होने से जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों का माला, शाल ओढ़ाकर व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।

जनपद में विधायक निधि से 15 टैंकर वितरित किए

ग्रामीण क्षेत्र की जलसमस्या को दूर करने के लिए विधायक निधि से स्वीकृत 15 टैंकरों का वितरण जनपद परिसर में हुआ। जनपद अध्यक्ष धाकड़, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर महावर, जनपद उपाध्यक्ष सोलंकी, नटवरलाल व्यास, गोपालसिंह गुर्जर, बद्रीलाल माली, अमरसिंह गुर्जर, प्रेमसिंह मांगरोला, राकेश चौहान, राजाराम जाट उपस्थित थे।

बैठक में जानकारी लेते जनपद अध्यक्ष धाकड़ व अन्य।
खबरें और भी हैं...