पेंशनर्स का जिला सम्मेलन 22 मार्च को होगा
रतलाम | पेंशनर्स एसोसिएशन का जिला सम्मेलन 22 मार्च को बरबड़ हनुमान मंदिर परिसर में होगा। मुख्य अतिथि प्रांताध्यक्ष श्याम जोशी रहेंगे और अध्यक्षता पेंशनर्स कल्याण बोर्ड के सदस्य गणेशदत्त जोशी करेंगे। प्रांतीय महामंत्री एस एन सोढ़ा, जिलाध्यक्ष ओ पी श्रीवास्तव ने बताया सम्मेलन के लिए विभिन्न आयोजन समितियों का गठन किया।