पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुलमोहर काॅलोनी के लोगों ने कुत्तों का संरक्षण करने वालों की शिकायत एएसपी से की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीटिंग में हल नहीं
गुलमोहर कॉलोनी रहवासी कुत्तों का संरक्षण करने वाले परिवार की शिकायत लेकर शुक्रवार को एएसपी के पास पहुंचे। शाम को स्टेशन रोड थाना टीआई ने मीटिंग लेकर कुत्तों की देखभाल करने वाले परिवार को भी बुलाया लेकिन हल नहीं िनकला।

गुलमोहर काॅलोनी निवासियों ने शुक्रवार दोपहर में एसपी कार्यालय पहुंचकर एएसपी इंद्रजीतसिंह बाकलवार को बताया काॅलोनी में कुत्ते बहुत हो गए हैं, जो कॉलोनीवासियों को ही शिकार बना रहे हैं। इन कुत्तों को कॉलोनी के रहवासी पुष्पेंद्र खंडेलवाल परिवार द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। समिति अध्यक्ष बलवंत भाटी ने बताया निगम कर्मी कुत्ते पकड़ने आते हैं तो यह परिवार उनको भगा देता है। कुत्ते दो पहिया वाहन चालकों के पीछे दौड़ते हैं जिससे वे गिर चुके हैं।

एएसपी इंद्रजीतसिंह बाकलवार को ज्ञापन देते कॉलोनीवासी।

कुत्तों ने कॉलोनी में इनको शिकार बनाया


कुत्तों के बंधियाकरण के टेंडर फाइनल करने के निर्देश - कलेक्टर व नगर निगम प्रशासक कलेक्टर रुचिका चौहान ने कुत्तों के बंधियाकरण के टेंडर फाइनल करने के आदेश दिए हैं।

कुत्तों को उनकी जगह से नहीं हटा सकते

बीच का रास्ता निकालेंगे

खबरें और भी हैं...