पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो महीने में पेट्रोल 6.03 रुपए और डीजल 6.49 रुपए हुआ सस्ता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्रूड अाॅइल की कीमतों में गिरावट के चलते शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। बुधवार को पेट्रोल 78.17 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 68.93 रुपए प्रति लीटर बिका। दोनों ईंधन के भाव 2 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। इसके पहले 10 जनवरी को पेट्रोल के भाव 84.20 रुपए प्रति लीटर तो डीजल के भाव 75.42 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए थे। चूंकि क्रूड की कीमतें लगातार नीचे आ रही हैं। इससे पेट्रोल पंप संचालक आगे भी गिरावट की बात कह रहे हैं। ऐसे में आगे भी राहत मिलना तय है।

... इसलिए सस्ता हो रहा है पेट्रोल और डीजल

{कच्चे तेल की कीमतें लगातार गिरना।

{रूस के मना करने के बाद ओपेक द्वारा सस्ती कीमतों पर कच्चे तेल को बेचने का फैसला लेना।

{सऊदी अरब द्वारा तेल आपूर्ति बढ़ाने की घोषणा करना।

5% वैट बढ़ा दिया : कांग्रेस ने वचन पत्र में वैट नहीं बढ़ाने को कहा था लेकिन 20 सितंबर 2019 को पांच फीसदी वैट बढ़ा दिया था। इससे पेट्रोल पर पर 28 फीसदी की जगह वैट 33 फीसदी और डीजल पर 18 फीसदी से बढ़कर 23 फीसदी वैट हो गया है।

पिछले दस दिन में सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल

दिनांक पट्रोल डीजल

11 मार्च 78.17 68.93

10 मार्च 78.17 68.93

9 मार्च 78.49 69.29

8 मार्च 78.75 69.45

7 मार्च 79.15 69.84

6 मार्च, 79.28 69.97

5 मार्च 79.44 70.11

4 मार्च 79.59 70.21

3 मार्च 79.59 70.21

2 मार्च 79.65 70.28

(नोट- भाव पेट्रोल पंप संचालकों के मुताबिक है)
खबरें और भी हैं...