होली खेलने के बाद मनाया फागोत्सव
आज ब्रज में होली रे रसिया..., होलिया में उड़े रे गुलाल श्याम तेरे मंदिर में... सहित कई होली के गीतों व भजनों पर महिलाएं थिरकीं। मौका था अमृत सागर तालाब स्थित श्री गढ़ कैलाश मंदिर का। श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति ट्रस्ट व महिला मंडल के फागोत्सव में भजन गायिका ताराबेन सोनी ने भजनों की प्रस्तुति दी।