- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Ratlam News Mp News Picketing At City Engineer39s Office When No Water Was Available People Sang Bhajans For One Hour
पानी नहीं मिलने पर सिटी इंजीनियर कार्यालय में धरना, लोगों ने एक घंटे तक भजन गाए
हफ्तेभर से पानी नहीं मिलने से गुस्साए कृष्णा विहार, निराला नगर व गणेश नगर के रहवासियों ने नगर निगम के सिटी इंजीनियर के कार्यालय में धरना दे दिया। इंजीनियर वहां नहीं मिले तो रहवासियों ने वहीं रघुपति राघव राजाराम, अफसरों को सनमति और हमको पानी दें भगवान...जैसे भजन गाए। सिटी इंजीनियर ने आकर पानी की व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया तो लोग माने।
रहवासी बुधवार को पूर्व पार्षद सीमा टांक के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचे। रहवासियों ने बताया क्षेत्र में हर तीसरे दिन नगर निगम जलप्रदाय करता है लेकिन पानी नहीं आया है। क ट्यूबवेेल वाले भी जिनके घरों में नल है वहां से पानी की व्यवस्था कर रहे थे लेकिन अब नगर निगम द्वारा जल प्रदाय नहीं करने से इन तीनों काॅलोनियों के 200 से ज्यादा घरों के लोग परेशान हो रहे हैं। कृष्णा विहार कॉलोनी समिति के अध्यक्ष बैजनाथ कुशवाह ने बताया गर्मी शुरू नहीं हुई है वे अफसरों को लेतलाली के कारण पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। यदि निगम ने पानी देना शुरू नहीं किया तो आंदोलन करेंगे। क्षेत्र के राधेश्याम पांचाल, राजमणि देवी, गोपाल पांचाल मौजूद रहे। टांक ने टैंकर रोड का काम जल्दी शुरू करवाने की भी बात कही।
बैजनाथ कुशवाह ने बताया गर्मी शुरू नहीं हुई है वे अफसरों को लेतलाली के कारण पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। यदि निगम ने पानी देना शुरू नहीं किया तो आंदोलन करेंगे। क्षेत्र के राधेश्याम पांचाल, राजमणि देवी, गोपाल पांचाल मौजूद रहे। टांक ने टैंकर रोड का काम जल्दी शुरू करवाने की भी बात कही।
व्यवस्था सुधार रहे हैं
ट्यूबवेल चालू करने वाले कर्मचारी की नियुक्ति की है वहीं पाइप लाइन फूटने से जिन क्षेत्रों में पानी नहीं दे पा रहे थे वहां भी गुरुवार से व्यवस्था सुधर जाएगी।
सुरेशचंद्र व्यास, सिटी इंजीनियर, नगर निगम
सिटी इंजीनियर सुरेशचंद्र व्यास के कार्यालय में पूर्व पार्षद सीमा टांक के नेतृत्व में धरना देते कृष्णा विहार, निराला नगर व गणेश नगर के रहवासी।