मुक्तिधाम से शव लाकर कराया पीएम
जावरा | सड़क दुर्घटना में मृत एक व्यक्ति का शव गुरुवार दोपहर पुलिस मुक्तिधाम से वापस सिविल अस्पताल लाकर पीएम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द किया। इसके बाद अंतिम संस्कार हुआ।
आईए थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने बताया कैलाश पिता सुखराम खारोल (60) निवासी साईं धाम कॉलोनी 10 मार्च को बाइक पर चौपाटी स्थित डेयरी से अपने घर जा रहे थे। पेट्रोल पंप के आगे वे बाइक से गिर गए और गंभीर चोट आई। उन्हें जावरा से रतलाम और वहां से उदयपुर रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान 11 मार्च की रात उन्होंने दम तोड़ दिया। गुरुवार को परिजन जावरा लाए और अंतिम संस्कार के लिए चौपाटी शांतिवन ले गए। दुर्घटना का केस और सिविल अस्पताल से एमएलसी रिपोर्ट बनी थी। इसलिए पुलिस को सामान्य जांच के लिए पीएम करवाना जरूरी थी। अत: मुक्तिधाम से शव लाए।