- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Jaora News Mp News Pm Got The Body Taken From Muktidham To The Hospital Then Performed The Last Rites
मुक्तिधाम से शव अस्पताल ले जाकर करवाया पीएम, फिर किया अंतिम संस्कार
सड़क दुर्घटना में मृत एक व्यक्ति का शव गुरुवार दोपहर पुलिस मुक्तिधाम से वापस सिविल अस्पताल लाकर पीएम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द किया। इसके बाद अंतिम संस्कार हुआ।
आईए थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने बताया कैलाश पिता सुखराम खारोल (60) निवासी साईं धाम कॉलोनी 10 मार्च को बाइक पर चौपाटी स्थित डेयरी से अपने घर जा रहे थे। पेट्रोल पंप के आगे वे बाइक से गिर गए और गंभीर चोट आई। उन्हें जावरा से रतलाम और वहां से उदयपुर रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान 11 मार्च की रात उन्होंने दम तोड़ दिया। गुरुवार को परिजन जावरा लाए और अंतिम संस्कार के लिए चौपाटी शांतिवन ले गए। दुर्घटना का केस और सिविल अस्पताल से एमएलसी रिपोर्ट बनी थी। इसलिए पुलिस को सामान्य जांच के लिए पीएम करवाना जरूरी थी। पुलिस को कैलाश खारोल के निधन की सूचना मिली तो उनके पुत्र सांवरिया को सूचना दी कि शव पीएम करवा लें। इसके बाद परिजन मुक्तिधाम से खारोल की पार्थिव देह अस्पताल लाए और पीएम करवाने के बाद अंतिम संस्कार करवाया।