पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सहेलियों को उधार दिलाई राशि नहीं लौटाई तो जहर खा लिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पड़ोसी सहेलियों द्वारा उधार लिए रुपए नहीं लौटाने से परेशान महिला ने बुधवार सुबह अपने घर में जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन ने भर्ती कराया। दीनदयाल नगर पुलिस जांच कर रही है।

धीरजशाह नगर की 40 वर्षीय लक्ष्मी पति नरेंद्र नागोरा को बुधवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती किया है। लक्ष्मी ने बताया वह स्व सहायता समूह संचालित करती है। जरूरत पड़ने पर पड़ोसी पूनम पति भंवर सिसौदिया को 1 लाख 40 हजार रुपए, गौरी को 35 हजार रुपए, प्राची पति दिनेश जैन, पूनम पति आनंदीलाल जैन, निशा पति सजन को 20-20 हजार रुपए बंधन बैंक से उधार दिलाए थे। महिलाओं ने किस्त नहीं चुकाई तो बंधन बैंक से लोन लेकर ब्याज भरा और 5600 रुपए प्रति सप्ताह ब्याज चुकाना पड़ रहा है।

शिकायत की : पति नरेंद्र ने बताया महिलाओं ने उधारी की किस्त नहीं चुकाई तो लक्ष्मी ने उनसे रुपए मांगे। महिलाओं ने ब्याजखोरी का आरोप लगाते हुए जनसुनवाई में शिकायत कर दी। पुलिसकर्मी पूछताछ को आए तो उन्हें सही घटना की जानकारी दी।

थाना प्रभारी वी डी जोशी ने बताया 2 महीने पहले जनसुनवाई में मिली सूदखोरी की शिकायत की जांच हुई थी। रुपयों के आपसी लेनदेन का विवाद था जिसे आपसी सहमति से सुलझाने की समझाइश दी थी। लक्ष्मी नागौरा ने उसकी परेशानी की जानकारी नहीं दी थी।

त्योहार के दिन भी घर में आटा नहीं था इसलिए जहर खा लिया

पति नरेंद्र नागोरा ने बताया प|ी ने समूह की महिलाओं की किस्त चुकाने के लिए किससे कितने रुपए उधार लिए उन्हें पता नहीं है। ब्याज चुकाने में गहने, मोबाइल, गैस की टंकी गिरवी रखना पड़ी। प|ी चांदनीचौक के व्यवसायी के यहां काम पर जाती है। 15 वर्षीय बेटे को भी मजदूरी करना पड़ रही है। होली के दिन घर में आटा नहीं था इसलिए लक्ष्मी ने जहर खा लिया।

जिला अस्पताल में भर्ती लक्ष्मी नागोरा।
खबरें और भी हैं...