पुलिस ने बुझाने का प्रयास किया फिर भी भाजयुमो ने जला दिया प्रदेश सरकार का पुतला
_photocaption_रतलाम | 10वीं के पर्चे में आजाद कश्मीर को लेकर प्रश्न पूछने के विरोध में भाजयुमो ने नाहरपुरा चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सोनू यादव के नेतृत्व में दोपहर 3 बजे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला जलाने के दौरान पहुंची पुलिस ने बाल्टी व केन से पानी डालकर पुतले में लगाई आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुलिस से बाल्टी छिन ली और पुतला जला दिया। पुलिस व कार्यकर्ताओं की झड़प में भाजपा नेता प्रदीप उपाध्याय के दाएं हाथ की दो अंगुलियों में चोट आ गई। मंडल अध्यक्ष सौरभ शर्मा, आशीष पंडित, मोहित तोमर, पवन पांचाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के इब्राहिम शेरानी मौजूद रहे। *photocaption*