पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर में बिक रहा पाउडर वाला दूध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

8.2 से 9 फीसदी एसएनएफ होना चाहिए निकला 14 फीसदी

शहर में पाउडर वाला दूध बिक रहा है। दूध को गाढ़ा करने के लिए विक्रेता इसमें पावडर मिल रहे हैं। सांची दुग्ध संघ की चलित लैब ने जांच की तो एसएनएफ 8.2 से 9 की जगह 14 फीसदी मिला। जांच में दो सैंपल पावडर वाले दूध के मिले। यह दूध स्किम मिल्क पाउडर से तैयार किया जा रहा है। ताकि यह गाढ़ा रहे और किसी को पता नहीं चले। इससे 46 रुपए प्रति लीटर चुकाने के बाद भी लोग पावडर वाला दूध पीने को मजबूर हैं।

सांची दुग्ध संघ की चलित लैब रविवार को काटजूनगर पहुंची और दूध की जांच की। 95 सैंपल की जांच की। 21 सैंपल में 10 से 20 फीसदी पानी, 3 सैंपल में 20 से 30 फीसदी पानी, 2 सैंपल में 30 फीसदी से ज्यादा सैंपल मिला। 8 सैंपल में क्रीम नहीं निकला। सांची दुग्ध संयंत्र के मैनेजर आरके झा ने बताया हमने दूध के 2196 सैंपल की जांच की। इसमें से 1173 में पानी 10 फीसदी और उससे ज्यादा मिला, जबकि दूध में पानी की मिलावट नहीं होना चाहिए।

खबरें और भी हैं...