पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्राचार्य और प्रधानाचार्यों की बैठक संपन्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ढोढर | सरस्वती शिशु मंदिर में चल रही प्राचार्य व प्रधानाचार्य की विभाग स्तरीय बैठक रविवार को संपन्न हुई। स्कूल में अंग्रेजी व कम्प्यूटर शिक्षा सहित आदर्श स्कूल, 12 आयाम युक्त शिशु वाटिका के संबंध में चर्चा की गई। प्रबंधन विद्यालय की वेबसाइट, सॉफ्टवेयर, आचार्य विकास योजना के बारे में जानकारी दी। प्रांत प्रमुख पंकज पंवार, सचिव प्रकाश धनगर, शिशु वाटिका के सत्यनारायण शर्मा, जनजाति शिक्षा के प्रांत प्रमुख महेश गुप्ता, संस्कृति बोध परियोजना के प्रांत प्रमुख अंबिका दत्त, कुंडल कम्प्यूटर शिक्षा के प्रांत प्रमुख महेंद्रसिंह चंदेल ने विविध विषयों पर मार्गदर्शन दिया। समापन सत्र में विद्या भारती मालवा के प्रांतीय संगठन मंत्री अखिलेश मिश्र ने शिक्षा की गुणवत्ता की दृष्टि से काम करने और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी भूमिका समाज में स्थापित करने पर जोर दिया।
खबरें और भी हैं...