कार्यक्रम : महालक्ष्मी मंदिर पर किया हरियाली रोपण
_photocaption_रतलाम | सागोद रोड स्थित महालक्ष्मी मंदिर व अग्रवाल समाज के नवीन भवन का निर्माण कार्य अग्रवाल महासभा द्वारा किया जा रहा है। यहां समाज की नववर्ष की गोठ की जाएगी। निर्माण स्थल पर समाजजनों ने हरियाली रोपण कार्यक्रम किया। महिला मंडल अध्यक्ष नीता अग्रवाल, महासभा संरक्षक सुरेशचंद्र अग्रवाल, महासभा अध्यक्ष गोपाल पापड़वाला, भवन निर्माण समिति अध्यक्ष चेतन अग्रवाल, युवा महासभा उप महामंत्री पंकज अग्रवाल, मप्र अग्रवाल युवा महासभा उपाध्यक्ष नीलू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।*photocaption*