- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Ratlam News Mp News Putting A Rope Around The Husband39s Neck While Sleeping With A Lover Gagged
प्रेमी के साथ मिलकर सोते समय पति के गले में रस्सी डाल घोट दिया गला
सारंगपुर | ग्राम नैनवाड़ा में 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे में ही सुलझा दी। प्रेमप्रसंग के चलते प|ी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला शीला बाई और उसके प्रेमी ने सीताराम की सोते समय रस्सी से गला घोट कर हत्या कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
सारंगपुर एसडीओपी पदम सिंह बघेल ने बताया कि मृतक की पीएम रिपोर्ट में रस्सी के निशान का उल्लेख होने पर मृतक के परिजनों पर ही शंका हुई। इसके बाद प|ी के बयान में विरोधाभास था। इसी आधार पर सारंगपुर पुलिस ने टीम गठित कर मामले की जांच की। जांच में मृतक की प|ी शीला बाई ने स्वीकार किया कि उसने ही प्रेमी राधेश्याम के साथ मिलकर उसके पति को मारा। इसकी तस्दीक आरोपी के बच्चों ने भी की है, सारंगपुर पुलिस ने आरोपी प्रेमी राधेश्याम (36 वर्ष) तथा शीला बाई (30 वर्ष) को भारतीय दंड विधान की धारा 302 में गिरफ्तार कर सारंगपुर न्यायालय में पेश किया।