पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे अस्पताल के कर्मचारियों ने एक घंटे नहीं किया काम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेलवे अस्पताल में विरोध दर्ज कराते हुए ओबीसी एसोसिएशन।

रतलाम | रेलवे अस्पताल में शनिवार की रात मेल नर्स बाबूलाल लांबा के साथ हुई मारपीट को लेकर सोमवार को आेबीसी एसोसिएशन ने नाराजगी जताई। ओबीसी के मंडल अध्यक्ष चेतन सोनी ने कहा मारपीट करने वालों को पुलिस ने पकड़ा लेकिन रेल कर्मचारी इससे संतुष्ट नहीं थे। एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष चेतन सोनी ने सीएमएस एके मालवीय को विजय तरवाड़ी और सुनील डागर के नेतृत्व में ज्ञापन दिया। कर्मचारी नेता सुनील दुबे ने कहा रेलवे अस्पताल में सुरक्षा के इंतजाम नहीं है, नाम मात्र की चौकी बनी है, लेकिन कोई ड्यूटी पर नहीं दिखता। जीआरपी अधिकारियों से भी इस मामले को लेकर चर्चा की जाएगी। रेलवे अस्पताल के कर्मचारियों ने करीब 1 घंटे काम बंद रख, प्रदर्शन किया।
खबरें और भी हैं...