पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

10 अप्रैल से चलेगी रेलवे की वाटर स्पेशल ट्रेन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानी की किल्लत को दूर करने के लिए रेलवे 10 अप्रैल से स्पेशल ट्रेन चलाकर भैरवगढ़ स्थित डैम से पानी लाएगा। अभी तक रेलवे को बांगरोद के पास वाले कुरैल डेम से पानी मिल रहा था। वर्तमान में 11 फीट भराव क्षमता वाले कुरैल डेम में सिर्फ दो फीट ही पानी बचा है। ऐसे में रेलवे ने वाटर स्पेशल चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। मैकेनिकल विभाग ने 12 वैगन वाली स्पेशल ट्रेन की डिमांड कर दी है, क्योंकि चलाने के पहले विभाग को इसके वॉल्व और ढक्कन की मरम्मत भी करना पड़ेगी।

खबरें और भी हैं...