रमन उर्फ गब्बू को 16 अगस्त तक जेल भेजा
पटेल कॉलोनी निवासी रमण उर्फ गब्बू पिता मधु पटेल को जिला दंडाधिकारी ने 1 साल के लिए 1 लाख रुपए का बांड ओवर भरवाया था लेकिन इस बीच रमण ने फिर अपराध कर दिया। इसके चलते रमण को कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी रुचिका चौहान ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 122 के तहत 16 अगस्त तक के लिए जेल भेजा गया है। 1 लाख की बांड ओवर राशि राजसात करने के आदेश दिए हैं।