पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाई की जमीन गिरवी रखने की तैयारी में था रामलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फरार आरोपी मुमताज गिरफ्तार

सैलाना के पास दिवेल से गुरुवार शाम को भतीजे का अपहरण करवाने के बाद आरोपी काका बड़े भाई की जमीन गिरवी रखने की तैयारी में था। योजना पूरी होने से पहले ही गुरुवार रात को ही पुलिस ने मंडफिया (राजस्थान) से अपहृत युवक को छुड़वाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में फरार आरोपी मुमताज खां को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। रिमांड खत्म होने पर गिरफ्तार काका रामलाल तथा 5 अन्य साथियों के साथ मुमताज को भी पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया जहां से सभी सात आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए।

गुरुवार शाम को ग्राम दिवेल में खेत हांक रहे महेश पिता झब्बालाल पाटीदार का अपहरण कर आरोपी कार से उसे राजस्थान ले गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि महेश के काका रामलाल पिता हीरालाल पाटीदार (48) निवासी दिवेल ने गांव के आरोपी मुमताज पिता उमराव खां के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई। मुमताज ने उसके साले आरिफ को पांच लाख रुपए की सुपारी दी। पुलिस ने आरोपी रामलाल को गिरफ्तार कर लिया था। सभी 6 आरोपियों को न्यायालय से रविवार तक पूछताछ के लिए रिमांड पर पुलिस को सौंपने के आदेश हुए। रामलाल की योजना थी कि फिरौती की रकम देने के लिए मदद मांगने पर वह रुपए देकर बड़े भाई झब्बालाल की 50 बीघा जमीन का बड़ा हिस्सा गिरवी रख लेता।

खबरें और भी हैं...