पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केवल मोहल्लों व कॉलोनियों में सावधानी से खेलंे रंगपंचमी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस बार रंगपंचमी पर शनिवार को रंग-गुलाल तो उड़ेगा लेकिन नगर में कोई भी गेर नहीं निकलेगी। कोरोना वायरस के हाई अलर्ट को देखते हुए नगर में शनिवार को निकलने वाली तीनों गेर निरस्त कर दी गई है। शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे सर्किट हाउस में सीएसपी विवेकसिंह चौहान व तहसीलदार नित्यानंद पांडेय ने सभी गेर आयोजकों की बैठक ली। इसमें गेर नहीं निकालने की सहमति बनने के बाद प्रशासन ने यह जानकारी दी कि नगर में कोई गेर नहीं निकलेगी।

तहसीलदार नित्यानंद पांडेय ने बताया एसडीएम राहुल धोटे के निर्देश पर रात में आयोजकों की बैठक बुलाई और इसी में गेर नहीं निकालने का निर्णय हुआ है। त्यौहार मनाने से कोई परहेज नहीं है लेकिन भीड़ के रूप में इकट्ठा ना हो, इसलिए गेर निकालने से मना किया है। लोग अपने-अपने मोहल्लों या कॉलोनियों में छोटी टोलियों के रूप में जरूर इकट्ठा होकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दे सकते है लेकिन गेर का आयोजन नहीं होगा। रंगपंचमी मनाएं लेकिन पूरी सावधानीपूर्वक मनाएं। फारेन हिस्ट्री यानी विदेशों से आए नागरिकों के साथ होली ना खेलें। सर्दी-जुकाम या बुखार पीडि़त व्यक्ति खुद अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सार्वजनिक आयोजनों से दूर रहें। बैठक में नागरिक उत्सव समिति विनायक ग्रुप के पवन सोनी, भैरव मित्र मंडल कुम्हारीपुरा के रमेश धाकड़, बालाजी मित्र मंडल के मनोज अग्रवाल मौजूद थे। इसके पहले दोपहर में इन तीनों संस्था के पदाधिकारियों ने सीएसपी से मिलकर गेर आयोजन की अनुमति ली थी लेकिन शासन द्वारा भीड़ वाले समस्त कार्यक्रम निरस्त करने के आदेश के बाद रात 10.30 बजे दौबारा बैठक हुई और सभी गेर निरस्त कर दी गई है । जबकि नपा की तरफ से निकलने वाली गेर सीएमओ डॉ. केएस सगर ने दोपहर में ही निरस्त कर दी थी। इस तरह अब कोई गेर नहीं निकलेगी।

खबरें और भी हैं...