- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Ratlam News Mp News Rangpanchami Will Be Celebrated Tomorrow Will Keep The Fast Of Sheetla Saptami On Monday
रंगपंचमी कल मनेगी, सोमवार को शीतला सप्तमी का व्रत रखेंगे
तिथि असमंजस को देख पंडितों ने कहा : उज्जैन के पंचांग के अनुसार ही मनाएं तीज त्योहार
रंगपंचमी, शीतला सप्तमी तथा दशामाता पूजन की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बन रही है। पंचांग निर्माता व पंडितों की बैठकें हो चुकी हैं। इनके मत अलग-अलग आ रहे हैं। अधिकांश पंडितों का मत है कि उज्जैन के पंचांगों के अनुरूप ही तीज-त्योहार मनाए जाते हैं उसी मान से यह त्योहार मनाए जाएंगे।
पंडितों का मानना है कि उज्जैन के प्राचीनतम पंचांग श्री महाकाल पंचांग द्वारा जो तिथि बताई गई हैं उसी मान से त्योहार मनाएं जाएंगे। पंडितों ने आमजन से कहा है वे भ्रमित नहीं हो और 14 मार्च को रंगपंचमी, 16 मार्च को शीतला सप्तमी और 19 मार्च को दशामाता का पूजन करें। यह निष्कर्ष निकाला गया है कि प्राचीन सूर्य पंचांग ही सटीक है अौर उसके अनुसार पर्व मनाएं।
होली गीतों का आयोजन
रंगपंचमी को लेकर चांदनीचौक सांस्कृतिक मंच ने शुक्रवार रात 8 बजे होली के गीत व भजनों का कार्यक्रम रखा है। मंच संरक्षक अशोक मावा वाले, बाबूलाल पिरोदिया तथा कन्हैयालाल जाट व वीरेंद्र कटारिया ने बताया ड्रीम्स म्यूजिकल द्वारा होली के गीत व भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। शनिवार को गेर का स्वागत सूखे रंग व फव्वारों से किया जाएगा।
प्राचीन सूर्य सिद्धांत के पंचांगों को ही मान्यता देना चाहिए
पंडित प्रकाश शर्मा ने बताया आधुनिक समय में सैकड़ों पंचांग कम्प्यूटर से प्रकाशित होने लगे हैं। सिर्फ 10 या 15 पंचांग है जो वास्तविकता में बनाए जाते हैं। विभिन्न पंचांगों में अलग अलग तिथियों को तीज त्याेहार काे दर्शाया है। इससे सभी भ्रमित हो रहे हैं। भविष्य दर्शन के लिए तो चित्रा पक्षीय व केतकी गणित द्वारा की जानी चाहिए, तीज-त्योहारों में सूर्य सिद्धांत के पंचांगों को मान्यता देनी चाहिए, जो परंपरागत धर्मशास्त्रों में उल्लेखित पंचांगों को निर्माण की विधि दी है। अस्तु श्री महाकाल पंचांग व काशी सनातन धर्मसभा द्वारा सम्मत काशी पंचांगों में 14 मार्च को रंगपंचमी, 16 को शीतला सप्तमी और 19 मार्च को दशामाता पूजन मनाया जाना शास्त्र सम्मत है।
आज आमंत्रण रैली - रंगपंचमी पर्व (14 मार्च) पर रतलाम जागृति मंच गेर निकालेगा। गेर में युवाओं की टोलियों को शामिल होने के लिए आमंत्रण रैली शुक्रवार को निकाली जाएगी। आयोजक अक्षय व्यास ने बताया शाम 7 बजे धानमंडी चौराहे से आमंत्रण रैली शुरू होगी।
आनंद शंकर जी के पंचांग को ही मान्यता है - आचार्य दुर्गाशंकर ओझा ने बताया मालवा में शंकराचार्यों ने सभी प्रकार के धर्मों के विधान के लिए उज्जैन के आनंदशंकर दास को नियुक्त किया है। जितनी संवत पर्व के स्नानों की वो उज्जैन के महाकाल आनंद शंकर जी पंचांग की मान्य करते हैं।