19वीं अंतर मंडलीय शतरंज स्पर्धा में रतलाम को गोल्ड
शतरंज स्पर्धा में रतलाम मंडल की बादशाहत 19वें साल भी कायम रही। मंडल की टीम ने मुंबई मुख्यालय में हुई अंतर मंडलीय शतरंज स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। स्पर्धा में मंडल की टीम 2000 से अजेय बनी हुई है। मंडल की टीम के खिलाड़ियों को डीआरएम विनीत गुप्ता ने सम्मानित किया। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विपुल सिंघल भी मौजूद रहे। एमयू वर्कशॉप मुंबई में हुई स्पर्धा में रतलाम सहित सभी 6 मंडल और 3 वर्कशॉप की टीम ने हिस्सा लिया था। मंडल की टीम 16.5 पाॅइंट के साथ पहले नंबर पर, जबकि अहमदाबाद की टीम 15 पाॅइंट के साथ दूसरे नंबर पर रही।
इन खिलाड़ियों ने बनाया अंतर मंडलीय प्रतियोगिता में रिकॉर्ड
नाम - मनीष जोशी,
खासियत - 4 मैच खेले सभी जीते, कोच व कप्तान की भूमिका निभाई। 22 साल से खेल रहे हैं। मप्र शतरंज एसोसिएशन के संयुक्त सचिव भी। रेलवे कंट्रोल के कार्यालय अधीक्षक पद पर कार्यरत।
नाम - हेमल गुसाई
खासियत - सभी 5 मैच खेले, इंटरनेशनल मास्टर का टाइटल, 14 साल मंडल के लिए खेल रहे। डीआरएम कार्यालय के कंस्ट्रक्शन विभाग में डिप्टी सीईई के पद पर कार्यरत।
नाम - अक्षत खंपारिया
खासियत - 4 मैच खेले सभी जीते, 16 साल से खेल रहे, इंटरनेशनल मास्टर की उपाधि प्राप्त मप्र के पहले खिलाड़ी, हाल ही में फ्रांस और उसके पहले आॅस्ट्रेलिया का टूर्नामेंट जीता।
नाम - अरुण सक्सेना
खासियत - 3 में से 2 मैच जीते, एक हारे, 2014 में पहली बार अंतर मंडलीय स्पर्धा में हिस्सा लिया था, तब से शामिल। टीआरडी ब्रांच में टीसीएन ग्रेड-वन में कार्यरत।
नाम - सुखपाल सिंह कलसी
खासियत - 5 मैच एकतरफा जीते, 14 साल से खेल रहे हैं। हर साल अंतर मंडलीय स्पर्धा में उम्दा प्रदर्शन। महू में बुकिंग क्लर्क के पद पर। 4 घंटे रोज प्रैक्टिस करते हैं।
टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते डीआरएम गुप्ता।