पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रजिस्ट्रार विभाग के अधिकारी सुबह 10 बजे पहुंचेंगे दफ्तर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मार्च का महीना है और अगले महीने से आरसीसी के मकानों की रजिस्ट्री 35 फीसदी महंगी होने वाली है। ऐसे में रजिस्ट्री कराने वालों की संख्या बढ़ गई है। चूंकि वित्तीय वर्ष खत्म होने में अब 20 दिन बचे हैं। इस बीच रजिस्ट्रार विभाग में साॅफ्टवेयर बंद होने तो कभी टेक्निकल दिक्कत से रजिस्ट्रियों में दिक्कत आ रही है। ऐसे में घर खरीदारों को परेशान होना पड़ रहा है। तीन दिन पहले साॅफ्टवेयर बंद होने से रजिस्ट्रियां नहीं हो पाई थी।ो दिक्कत ना इसके लिए छुट्‌टी के दिन भी दफ्तर खुलेगा। आईजी पंजीयन एवं मुद्रांक अमित राठौर ने विभाग के अधिकारियों को भी इस महीने में सुबह 10 बजे दफ्तर पहुंचने के आदेश जारी किए हैं ताकि सुबह 10.30 बजे से रजिस्ट्री शुरू हो सके।

धुलेंडी और रंगपंचमी को छोड़ अवकाश में भी खुलेगा

इस महीने धुलेंडी और रंगपंचमी को छोड़कर पूरे महीने रजिस्ट्रार विभाग खुला रहेगा। महानिरीक्षक पंजीयन भोपाल ने इसके आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक धुलेंडी और रंगपंचमी के अवकाश को छोड़कर शेष अवकाशों पर जिला पंजीयक व उप पंजीयक कार्यालय खुले रहेंगे।

खबरें और भी हैं...