खसरे में त्रुटि के कारण नहीं हो रहा गेहूं का पंजीयन
जावरा | गांव सरसी के किसान रामरतन ने गुरुवार को एसडीएम राहुल धोटे के नाम आवेदन दिया। इसमें बताया कि पिछले साल की खाता खसरा नकल में उसका नाम दर्ज था। चालू की वर्ष की नकल में उसकी जगह बगदीबाई का नाम दर्ज आ रहा है। सॉफ्टवेयर त्रुटि के कारण मेरी भूमि पर किसी ओर का नाम दर्ज आने से मैं गेहूं का पंजीयन नहीं करवा पा रहा हूं। त्रुटि सुधार में एक माह का समय लग जाता है। इस कारण मुझे परेशानी हो रही है। रामरतन ने खसरा नकल में त्रुटि सुधार कराने की मांग की।