कविताओं का विशेष परिशिष्ट का विमोचन
रतलाम | औदुम्बर समाज के कवि जनमेजय उपाध्याय के विवाह की 50वीं वर्षगांठ पर उनके द्वारा लिखी गई कविताओं के विशेष परिशिष्ट का विमोचन किया गया। विमोचन औदुम्बर मित्र मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कवि उपाध्याय ने अपनी बात कही। राम उपाध्याय, किरण उपाध्याय, राहुल उपाध्याय, वंदना उपाध्याय, राजेंद्र दुबे, माधुरी दुबे, राजेंद्र जोशी सहित अन्य मौजूद थे।