पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राहत : एसबीआई में अब जीरो बैलेंस होने पर भी नहीं लगेगी पैनाल्टी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर और जिले की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखने की बाध्यता समाप्त कर दी है। इससे जिले के 6 लाख ग्राहकों को फायदा हुआ है और उन्हें अकाउंट में जीरो बैलेंस होने पर भी पैनाल्टी चुकाना होगी। वहीं बैंक में अकाउंट खुलवाने वाले लोगों को भी फायदा होगा और अब जीरो बैलेंस पर खाता खुलेगा।

अभी बैंक ने अकाउंट में मिनिमम बैलेंस की सीमा तय कर रखी थी। शहर के लिए यह 3 हजार रुपए थी तो ग्रामीण क्षेत्र के लिए 1 हजार रुपए तय कर रखी थी। इससे कम बैलेंस होने पर बैंक पैनाल्टी वसूलती थी। शहर में यह पैनाल्टी राशि 10 से 15 रुपए के बीच थी तो ग्रामीण इलाकों के लिए यह चार्ज 5-10 रुपए थी लेकिन अब इसे हटा दिया है। शहर और जिले में सबसे ज्यादा ग्राहक इसी बैंक के हैं।

अभी तक ग्राहकों को यह पैनाल्टी लगती है

शहरी क्षेत्र : अकाउंट में 50 फीसदी से कम बैलेंस होने पर 10 रुपए, 50 से 75 फीसदी कम बैलेंस होने पर 12 रुपए, 75 फीसदी से कम बैलेंस पर 15 रुपए पैनाल्टी के साथ 18 फीसदी जीएसटी लगता था।

ग्रामीण शाखा : 50 फीसदी से कम बैलेंस होने पर 5 रुपए, 50 से 75 फीसदी कम बैलेंस पर 7.5 रुपए, 75 फीसदी से कम बैलेंस पर 10 रुपए के साथ 18 फीसदी जीएसटी लगा था।

खबरें और भी हैं...