पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रहवासी क्षेत्रों से मोबाइल टॉवर हटाएं, ज्ञापन दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जावरा | रतलामीगेट एवं गोशाला रोड क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम राहुल धोटे को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि सरकारी एवं खासकर निजी मोबाइल कंपनियां क्षेत्र में बिना मापदंड के टॉवर लगा रही है। इसमें टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है।

टॉवर के आसपास क्षेत्र में बसे लोग रेडिएशन का खतरा झेल रहे है। गोशाला रोड स्थित ऑटो पार्ट्स दुकान के पीछे लगे मोबाइल टॉवर को हटाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि गाइडलाइन के मुताबिक रहवासी क्षेत्र में मोबाइल टॉवर लगाना प्रतिबंधित है। केवल उसी स्थिति में टॉवर लगाया जा सकता है जहां कोई अन्य विकल्प ही नहीं हो। इसमें भी टॉवर के आसपास करीब 100 मीटर का एरिया खाली होना जरूरी है। नपा भी निजी मोबाइल कंपनियों के आवेदन पर तय शुल्क जमा करवाकर अनुमति दे देती है। रहवासियों के स्वास्थ पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि नपा को अनुमति नहीं देना चाहिए या मापदंड पालन करवाना चाहिए। मोहम्मद पटेल, अब्दुल अजीज, गुलाम हुसैन, नाहरू मोहम्मद, बंशीलाल पोरवाल, शाकिर हुसैन, मोहम्मद फैजान मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...