पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वेरेएयू की बैठक में शाखा का किया पुनर्गठन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन की मंडल कार्यालय शाखा की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में शाखा का पुनर्गठन किया गया। इसमें जैसी बैंक के डायरेक्टर पद के लिए बागी उम्मीदवारों को मंडल कार्यालय शाखा के पद से हटाया गया।

बैठक में सर्वानुमति से सीपी गुप्ता (एसएससी ड्राइंग) को मंडल कार्यालय शाखा का चेयरमैन बनाया। नए पदाधिकारी कैलाश मीणा, सुभाष सिंह, पल्लव उपाध्याय, अंतिम बाला को पद दिए गए। युवा कपिल साहू, सुशांत सक्सेना, सिद्धार्थ को भी शाखा से जोड़ा। वेरेएयू के मंडल मंत्री एसबी श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष शैलेष तिवारी
मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...