मंडी की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा
नामली | नए थाना प्रभारी महेश दुबे शनिवार को उपमंडी पहुंचे। यहां मंडी प्रभारी और व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा मंडी की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मंडी में किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति बनने पर तुरंत पुलिस पहुंचेगी। इस मौके पर मंडी प्रभारी राजेंद्र व्यास सहित व्यापारी मौजूद थे।