पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Jaora News Mp News Shelter Site To Be Built At A Cost Of One Crore Dpr Sent To The Government

एक करोड़ की लागत से बनेगा आश्रय स्थल, डीपीआर बनाकर शासन को भेजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भवन में महिला-पुरुष के लिए होंगे अलग-अलग रूम

बेघर व बेसहारा लोगों के लिए नगरपालिका करीब एक करोड़ रुपए की लागत से तीन मंजिला आश्रय स्थल बनाएगी। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत शासन अनुदान राशि देगी। नगरपालिका ने डीपीआर शासन को भेज दी है। अप्रूवल मिलते ही काम शुरू होगा।

नगरपालिका ने जवाहर बाल मंदिर के पुराने स्कूल भवन में आश्रय स्थल संचालित कर रखा है। स्थायी आश्रय स्थल के लिए शासन ने प्रोजेक्ट मांगा। नपा इंजीनियर महेशचंद सोनी ने बताया डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी है। आश्रय भवन निर्माण में करीब एक करोड़ 10 लाख 24 हजार रुपए का खर्च आएगा। भवन निर्माण के लिए पैलेस रोड पर नारकोटिक्स ब्यूरो कार्यालय रोड के सामने पीलियाखाल किनारे जगह का चयन किया है। यह भवन तीन मंजिला रहेगा। इसमें चार फैमिली रूम रहेंगे। दो मल्टी एक्टिविटी हॉल बनेंगे। नीचे महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग ठहरने की व्यवस्था रहेगी। दूसरे फ्लोर पर महिलाओं के लिए रूम, किचन व हॉल बनाए जाएंगे। करीब तीन हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल में बनने वाले इस भवन में बेघर व बेसहारा लोगों के रहने, भोजन की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। शासन से डीपीआर स्वीकृत होते ही टेंडर किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...