दुकान में चोरी, मोबाइल फोन, सिगरेट व नकदी पार
ग्राम चोराना में किराना दुकान का ताला तोड़कर घुसे चोर दुकान में रखे 6 मोबाइल फोन, सिगरेट के पैकेट और 2300 रुपए नकदी ले गए। दुकान संचालक की रिपोर्ट पर बिलपांक थाने में चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। चोराना निवासी सुनील पिता मनोहरलाल जैन ने पुलिस को बताया रात को वे दुकान से घर गए। सुबह आकर देखा तो ताला टूटा था और दुकान के अंदर का सामान बिखरा हुआ था। दुकान से सिगरेट के पांच पैकेट, गल्ले का ताला तोड़कर चोर 2300 रुपए और 6 नए मोबाइल फोन ले गए।