पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Ratlam News Mp News Short Circuit In Driving Desk Demu Engine Failed On Second Day Train Running With Diesel Engine

ड्राइविंग डेस्क में शाॅर्ट सर्किट : दूसरे दिन भी डेमू का इंजन फेल, डीजल इंजन लगाकर चलाई ट्रेन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ड्राइविंग डेस्क (बीएल बॉक्स) में शाॅर्ट सर्किट के कारण शनिवार को भी 79310 रतलाम-आंबेडकर नगर डेमू (डीजल इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट) ट्रेन का इंजन (ड्राइविंग पॉवर कार) फेल हो गया। ट्रेन को सुबह 6.35 बजे रवाना होना था, लेकिन इंजन चालू नहीं हो पाया। आनन-फानन में डीजल इंजन का इंतजाम किया। उसे डेमू ट्रेन में लगाकर एक घंटे की देरी से सुबह 7.38 बजे ट्रेन को रवाना किया। मेंटेनेंस के लिए जिम्मेदार मैकेनिकल विभाग बड़ी लापरवाही के कारण शुक्रवार को भी ट्रेन के इंजन पीलझालर व गौतमपुरा रोड स्टेशन के बीच फेल हो गए थे। इससे रतलाम-इंदौर रूट 2.30 घंटे जाम रहा था। बार-बार आ रही तकनीकी दिक्कतों को लेकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय ने डेमू रैक की स्थिति पर रिपोर्ट तलब की है।

मेमू रैक से रिप्लेस होंगे पुराने डेमू रैक

रेलवे पुराने हो चुके डेमू रैक की जगह मेमू (मैनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) रैक चलाएगा। रतलाम-इंदौर-महू रेलखंड का इलेक्ट्रिफिकेशन होने के बाद रेलवे ने 15 अगस्त 2019 से इस रूट पर मेमू रैक चलाने की तैयारी की थी। वडोदरा से 12 कोच का एक मेमू रैक भी आ गया था। लिंक नहीं बनने और टॉयलेट की सुविधा नहीं होने से रेलवे ने इसे वापस वडोदरा भेज दिया था।

सुबह अनलाॅक करते ही खराब हुआ इंजन

रात 11 बजे इंदौर से चलकर रतलाम पहुंची डेमू ट्रेन का इंजन ठीक था। ड्राइवर ने बीएल बॉक्स को लॉक भी किया था। शनिवार सुबह ड्राइवर निर्मल निमजा ने जैसे ही अनलॉक करके इंजन चालू करना चाहा कोई वायर शाॅर्ट हो गया। गार्ड जार्डन सागर और ड्राइवर ने इसकी सूचना तुरंत स्टेशन स्टाफ और रेलवे कंट्रोल को दी।

खराब मेंटेनेंस : डीआरएम कार्यालय ने मांगी रिपोर्ट

मेंटेनेंस और बेहतर करने के निर्देश दिए

विनीत गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक

शनिवार सुबह कोच लगाने में गफलत के कारण फिरोजपुर से चलकर मुंबई सेंट्रल जा रही 19024 जनता एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से सुबह 5.35 बजे की बजाए 5.55 बजे चली। स्टेशन स्टफ ने एक ही कोच लगाकर ओके रिपोर्ट दे दी। क्राॅस चेक करने पर गलती पकड़ में आई।

कोच लगाने में गफलत के कारण 20 मिनट देरी से चली जनता एक्सप्रेस -
खबरें और भी हैं...