पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रंग बरसे..., सालभर का लेखा-जोखा पेश किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में मंगलवार को धुलेंडी पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया। सुबह से ही युवाओं की टोलियां रंग-गुलाल में होकर ढोल-ढमाकों के साथ निकल पड़ी थी। समाजजन भी ढूंढ व अन्य परंपरागत रस्में करने के लिए समाजजनों के घर पर पहुंचे। कई समाजजनों द्वारा गेर भी निकाली गई। शाम को अधिकांश समाजजनों की बैठक होकर साल भर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

धुलेंडी पर हर उम्र के लोग टोलियों के रूप में निकले। अलकापुरी क्षेत्र में पार्षद प्रहलाद पटेल मित्र मंडल ने संगीतमय रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। यहां 2 क्विंटल गुलाल के फव्वारे के बीच युवाओं की टोलियां झूमती हुई नजर आई। विभिन्न समाजों के अलावा अग्रवाल समाज ने भी गेर निकाली। माणकचौक स्थित बड़े गोपाल मंदिर से समाज के चौधरी शांतिलाल अग्रवाल के नेतृत्व में गेर निकली। शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई धनजीबाई का नोहरा स्थित समाज की धर्मशाला पहुंची। श्री बृजवासी प्रजापति समाज ने भी गेर निकाली। सांवरिया जी मंदिर से गेर शुरू हुई व गुलाल-अबीर से सुखी होली खेली। समाज सचिव राजेश प्रजापत ने बताया गेर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अध्यक्ष विजय कुमार बारवार के घर पर खत्म हुई।

रंगों की बौछारों के बीच अंचल में मनाई गई धुलेंडी

भास्कर अंचल टीम | अंचल में मंगलवार को धुलेंडी पर्व मनाया गया। सुबह से ही युवाओं की टोलियां रंग-गुलाल उड़ाती हुई ढोल-ढमाकों के साथ निकल पड़ी थीं। दिन भर होली का पर्व मनाया गया। शाम को क्षेत्र के कई मंदिरों व धार्मिक स्थानों पर चूल का आयोजन हुआ। जिसमें भक्त आस्था के साथ हाथों में नारियल व माला लेकर अंगारों पर चले।


71 मन्नत धारी भक्त चले चूल पर : बिरमावल | पुराने बस स्टैंड के हनुमानजी के मंदिर क्षेत्र में चूल का आयोजन किया। मन्नत धारी 71 भक्तों ने 7 फीट लंबी चूल में होकर निकले। ग्रामीण और आसपास के मजरों-टोलों वाले ने मंदिर पर नारियल बधारे। माधवलाल पाटीदार की ओर से प्रसादी बांटी गई। मंदिर समिति के राधेश्याम लोहार, प्रकाश अग्रवाल, राधुगिरी, ओमप्रकाश राठौर, ईश्वर लाल, शांतिलाल, बालमुकंद सहित अन्य मौजूद थे।

हजारों लोगों के बीच भक्त चले चूल पर : रावटी | हिंगलाज माता मंदिर पर चूल का आयोजन हुआ। इसमें आस पास से आए हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी में हर उम्र के लोगों ने अंगारों पर चले। नागू जाट, मोहनलाल जाट, रमेश गिर, ललित जाट, कचरूलाल माली, आनंदीलाल जाट, जमनालाल जाट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। टीआई अशोक कुमार ननामा, एएसआई योगेश निनामा, महिला डेस्क प्रभारी कांता सहित पुलिस स्टाफ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे।

मथुरी में हुआ चूल का आयोजन : मथुरी | धुलेंडी पर्व पर गांव में चूल का आयोजन किया। बड़ी संख्या में भक्त जलते हुए अंगारों पर से निकले।

चूल से निकल भगवान भोले के किए दर्शन : मलवासा | मंगलवार को दिन भर धुलेंडी पर्व मनाया। शाम को सभी ग्रामीण प्राचीन भोले नाथ मंदिर पर एकत्रित हुए। भक्तों
ने 10 फीट लंबी चूल बनाई। इसमें अंगारों में से होकर भक्त निकले और उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। ग्रामीण श्यामलाल पाटीदार व नंदराम पाटीदार ने बताया मन्नत पुरी होने के साथ ही अन्य भक्त भी चूल से निकलकर भगवान के दर्शन कर भगवान को जल अर्पण कर पुष्प चढ़ाए।

आम्बा : आजाद चौक से युवाओं ने निकाली गेर

आम्बा | गांव में धुलेंडी पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हर उम्र के लोगों ने होली खेली। आजाद चौक से युवाओं ने गेर निकाली।


चूल पर चलना नुकसानदायी हाे सकता है, ऐसी धार्मिक आस्था का भास्कर समर्थन नहीं करता

प्रीतमनगर : अंगारों पर चले भक्त


प्रीतमनगर | रंगों का पर्व होली क्षेत्र में उत्साहपूर्वक मनाया गया। शाम को हनुमान मंदिर क्षेत्र में चूल का आयोजन हुआ। ग्रामीण ओंकारलाल पाटीदार ने बताया 50 किलो आम की लकड़ियों और 15 किलो देशी घी से चूल जलाई गई थी। उन्होंने बताया 100 सालों से मंदिर परिसर में चूल का आयोजन किया जा रहा है।


श्री राजपूत नवयुवक मंडल ने होली पर्व पर हाथीखाना राजपूत धर्मशाला स्थित श्री जागनाथ मंदिर पर महादेव को रंग-गुलाल लगाकर व पूजन आरती कर स्वजातीय गेर निकाली। यह गेर नगर भ्रमण कर समाजजनों के घरों में जाकर रंग-गुलाल से सूखी होली खेलकर पर्व मनाया। न्यास अध्यक्ष राजेंद्रसिंह गोयल, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्रसिंह देवड़ा, राजेंद्रसिंह पंवार, डाडमसिंह राठौर सहित समाजजन मौजूद थे।

श्री जागनाथ महादेव : निकली गेर

अग्रवाल समाज ने निकाली गेर।


श्री बृजवासी प्रजापति समाज ने निकाली गेर।

तकनीक का सहारा : वीसी से हुई ढूंढ

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने पारंपरिक ढूंढ महोत्सव मनाया।। लंदन निवासरत अभिषेक अशोक दीक्षित के पुत्र निर्वाण की ढूंढ शहर में स्थित निवास पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ढूंढ की गई। प्रकाश व्यास, अनीता व्यास, यामिनी व्यास मौजूद थे। इसी तरह श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, राठौड़ तेली समाज, मालवीय रजक समाज, श्री माहेश्वरी समाज सहित अधिकांश समाजजनों ने ढूंढ महोत्सव मनाया।
खबरें और भी हैं...