- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Ratlam News Mp News Shyam Holi Came To Play As A Cheat 5 Quintal Flowers Showered At The Festival
छलिया का वेश बनाया श्याम होली खेलन आया..., फागोत्सव में 5 क्विंटल फूलों से की वर्षा
रतलाम। माणक चौक स्थित श्री गोपालजी का बड़ा मंदिर में शुक्रवार को दोपहर 3 से शाम 6.30 बजे तक फागोत्सव मनाया गया। होली के गीत व भजनों पर महिलाएं-पुरुष थिरके। यहां 5 क्विंटल फूलों की वर्षा कर 60 किलो से ज्यादा गुलाल उड़ाया गया। मंदिर में भजन गायक पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा ने छलिया का वेश बनाया श्याम होली खेलन आया..., सांवलिया के द्वारा मची है होली..., आज होली रे रसिया..., नंदजी के लाला अरे मतवाला..., होलिया में उड़े रे गुलाल श्याम तेरे मंदिर में..., अरे जा रे हट नटखट, ना छू रे मेरा घूंघट, पलट के दूंगी आज तुझे गाली रे..., तुम झोली भर लो भक्तों, रंग और गुलाल से, होली खेलांगा आपा, गिरधर गोपाल से..., बांस की बांसुरी कान्हा कहां से लायो रे... सहित गई होली के गीत व भजनों की प्रस्तुतियां दी। होली के गीत व भजनों पर महिलाएं, युवतियां व पुरुष झूमते रहे। न्यास अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, सचिव महेश व्यास सहित न्यास के सभी पदाधिकारी, सदस्य व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
श्रीकृष्ण व राधा के संग मनाया फागोत्सव
होलिया में उड़े रे गुलाल, कही यो रे मंगेतर से होलिया में उड़े रे गुलाल..., होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा...,आज बिरज में होली रे रसिया..., सहित कई होली के गीत व भजनों पर रंग, गुलाल व पुष्पवर्षा कर महिलाओं ने नृत्य किया। मौका था कस्तूरबा नगर (बैंक कॉलोनी) स्थित साईं मंदिर में फागोत्सव का। शुक्रवार को क्षेत्र की महिलाओं ने फागोत्सव मनाया। यहां युवतियां श्रीकृष्ण व राधा का वेश धारण कर रंग-गुलाल लगाए। पूनम चौहान, जमुना देवड़ा, नूतन भट्ट, वर्षा शर्मा, अमन पुरोहित ने होली के गीत व भजनों की प्रस्तुतियां दी। साईं मंदिर अध्यक्ष पुष्प लता शर्मा समेत महिलाएं मौजूद थीं।