- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Ratlam News Mp News Sleeper And Third Ac Coaches Will Be Connected From Today In Gandhinagar Udaipur Train
गांधीनगर-उदयपुर ट्रेन में अाज से स्लीपर व थर्ड एसी काेच जुड़ेगा
इंदाैर-गांधीनगर अाैर इंदाैर-उदयपुर ट्रेन में रविवार से एक स्लीपर अाैर एक थर्ड एसी काेच अाैर जुड़ेगी। पश्चिम रेलवे ने यात्री सुविधा के लिए यह व्यवस्था स्थायी रूप से कर दी है। दाेनाें की अाने अाैर जाने वाली ट्रेन राेजाना देवास स्टेशन से गुजरती हैं।
गाड़ी क्रमांक 19309 गांधीनगर से इंदाैर शांति एक्सप्रेस सुबह 5.02 बजे देवास स्टेशन पर अाती है। इसमें रविवार से अतिरिक्त काेच लगेंगे।
19310 इंदाैर से गांधी नगर शांति एक्सप्रेस रात 11.21 बजे देवास स्टेशन पर अाती है। इसमें 16 मार्च से अतिरिक्त काेच जुड़ेंगे। 19329 इंदाैर उदयपुर वीरभूमि एक्सप्रेस शाम 6.32 बजे देवास स्टेशन पर अाती है। इसमें रविवार से अतिरिक्त काेच जुड़ जाएंगे। 19330 उदयपुर इंदाैर वीरभूमि एक्सप्रेस सुबह 7.21 बजे देवास स्टेशन पर अाती है। इसमें 16 मार्च से अतिरिक्त काेच जुड़ जाएंगे। इन रूट पर ट्रेनों में लगातार बढ़ते दबाव के चलते रेलवे ने ये व्यवस्था की है। यात्रियाें काे रिजर्वेशन नहीं मिल पाता था। अतिरिक्त काेच जुड़ने से अांशिक राहत हाेगी।
एसी कोच में आज से नहीं दिए जाएंगे कम्बल- कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से रतलाम मंडल एहतियाती कदम उठाते हुए इंदौर रतलाम, उज्जैन, डॉ आंबेडकर नगर से आरंभ होने वाली गाड़ियों में कम्बल नही देगा। एसी कोचेस से पर्दे भी निकाल दिए जाएंगे। ये 15 मार्च से लागू किया जा रहा है। यात्री अपनी सुविधा के लिए अपना व्यक्तिगत कम्बल लेकर ही यात्रा करें।