पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Ratlam News Mp News Special Class On Rangpanchami Students Of Tenth Involved In Not Playing Holi

रंगपंचमी पर विशेष क्लास, होली नहीं खेलते हुए दसवीं के स्टूडेंट्स हुए शामिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_रतलाम | मलवासा हाईस्कूल में रंगपंचमी के दिन विशेष क्लास लगी। दसवीं के स्टूडेंट होली ना खेलते हुए इसमें शामिल हुए और परीक्षा की तैयारी की। प्राचार्य आरएन केरावत ने सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सोमवार को होने वाले विज्ञान के पेपर की तैयारी करवाई। बच्चे अच्छे नंबरों से पास हो सकें इसके लिए इस स्कूल में दिसंबर से ही रविवार और अन्य छुट्टी के दिन विशेष कक्षाएं लगाई जा रही है। विशेष क्लास में बच्चों की 100 फीसदी उपस्थिति रही। गौरतलब है कि इस स्कूल का दसवीं का परीक्षा परिणाम पांच साल से हर साल 100 फीसदी ही रहता है। आज सुबह 10.30 बजे से लगेगी विशेष कक्षाएं रविवार को भी विशेष कक्षाएं लगेंगी। इसमें बच्चों को विज्ञान के पेपर की तैयारी करवाई जाएगी और विज्ञान के प्रश्न पत्र की अब तक हुई तैयारी का रिवीजन कराया जाएगा।*photocaption*
खबरें और भी हैं...